फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, BJP Worker, Visit Various Villages, Made List

Udhampur News: भाजपा की टीम विभिन्न पंचायत का दौरा कर तैयार कर रही सूची

विज्ञापन
Katra, BJP Worker, Visit Various Villages, Made List
भाजपा के नेता व कार्यकर्ता विभिन्न गांव का दौरा कर सूची तैयार करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी सहित आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों का भाजपा टीम आकलन कर रही है। प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत प्रदान हो इसको लेकर कटड़ा भाजपा मंडल की टीम विभिन्न पंचायतों का दौरा कर सूची तैयार कर है।
जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे के निर्देशों पर कटड़ा मंडल अध्यक्ष सोहनलाल के नेतृत्व में कटड़ा मंडल महासचिव रमन सिंह, सचिव अजय शर्मा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामपाल शर्मा तथा पार्टी के अन्य सदस्य लगातार विभिन्न पंचायतों का दौरा कर रहे हैं और प्रभावित लोगों की लगातार सूची तैयार की जा रही है। कटड़ा मंडल महासचिव रमन सिंह ने बताया कि पार्टी के नेताओं तथा सदस्यों द्वारा बीते कई दिनों से विभिन्न पंचायतों का दौरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

रमन सिंह ने बताया कि अभी तक पंचायत कंडियार, तरीन- मियाड़ी, धीरती आदि का दौरा किया जा चुका है और इन पंचायत में बारिश के कारण करीब 50 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसकी सूची तैयार कर प्रशासन को सौंप दी गई है ताकि प्रभावित ग्रामीणों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed