फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Arli Hansali, MLA, Listening Problems

Udhampur News: विधायक ने पंचायत अरली हंसाली का दौरा कर सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
Katra, Arli Hansali, MLA, Listening Problems
पंचायत आरली हंसाली मैं दौरे के दौरान विधायक ब स्थानीय लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी के साथ लगते ग्रामीण लोगों की परेशानियां दूर करने को लेकर विधायक बलदेव राज शर्मा लगातार पंचायतों का दौरा कर रहे हैं। सोमवार को वह कटड़ा के साथ लगती पंचायत आरली- हंसाली के गांव चोरसु में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान ग्रामीणों ने गांव चोरसु की प्रसिद्ध बावली के साथ पुल पर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम को लेकर मुख्य बावली पर सुरक्षा दीवार न होने के चलते बावली में मलबा, मिट्टी आदि एकत्रित हो रहा है जिससे बावली का पानी प्रदूषित हो रहा है। दूसरी ओर आने-जाने को लेकर गांव के पुल पर सुरक्षा दीवार अत्यंत जरूरी है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने बिजली तथा पानी की कमी को भी दूर करने की अपील की। मौके पर मौजूद बीडीओ कटड़ा मनोज रैना तथा अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द बावली के साथ ही पल पर सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य शुरू करें। बिजली व पानी की कमी दूर की जाए ताकि ग्रामीणों की परेशानियां खत्म हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य ग्रामीणों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना है और इसे लेकर वह पूरी सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व बीडीसी अध्यक्ष कटड़ा ब्लॉक श्याम भगत, पूर्व सरपंच मंगल सिंह, पंडित शिव जम्वाल के अलावा ग्रामीण आदि मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed