फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, administration, DC, meeting

प्रमुख विवाह स्थल के रूप में विकसित होगा कटड़ा : डीसी

Thu, 27 Jun 2024 05:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 27 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
katra, administration, DC, meeting
होटल और रेस्तरां एसोसिएशन कटड़ा के प्रतिनिधियों से किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। कटड़ा को प्रमुख विवाह स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए संस्कृति विभाग श्राइन बोर्ड, स्थानीय मेजबान समुदाय और अन्य हितधारकों को शामिल करते हुए एक संयुक्त रणनीति बनाने की जरूरत है। यह बातें डीसी विशेष महाजन ने बुधवार को होटल और रेस्तरां एसोसिएशन कटड़ा के सदस्यों के साथ हुई बैठक में कहीं।

उन्होंने बताया कि प्रशासन रियासी जिले में श्रीलंका, न्यूजीलैंड, राजस्थान और गोवा की तर्ज पर विवाह स्थल बनाना चाहता है। भीमगढ़ किला, चिनाब नदी तट, चंका, कटड़ा, देवा माई, शिवखोड़ी में ऐसी संभावनाएं हैं। इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। कटड़ा में अच्छे आवास की सुविधा प्राप्त है। एसोएशन के सदस्य वजीर ने कटड़ा में पर्यटन के विकास और जल संकट के निवारण के लिए कदम उठाने के लिए डीसी को धन्यवाद दिया और अधिक जल टैंकर भरने के जल स्थल खोलने की अपील की। उन्होंने शिवखोड़ी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा जल्द शुरू करने और इसकी लाइव आरती का प्रसारण करने का भी अनुरोध किया। डीसी ने बताया कि मां वैष्णोदेवी और शिवखोड़ी तीर्थयात्रा की पूरी क्षमता को बढ़ाने के लिए कटड़ा में हेलिपैड का कार्य शुरू हो गया है। शीघ्र ही तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से शिवखोड़ी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। कटड़ा के आसपास ध्यान केंद्र खोलने के लिए भी विकल्प तलाशे जा रहे हैं। बैठक में एसडीएम कटड़ा पीयूष धोत्रा, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन कटड़ा के अध्यक्ष राकेश वजीर, चेयरमैन श्याम लाल केसर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र केसर, उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सुमित खजूरिया, निशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed