फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katha

इच्छाओं पर नियत्रंण रखना सुखी जीवन का सार

विज्ञापन
katha
उधमपुर। माया, धन-दौलत, संपति ठगिनी है। इसने हर युग में सभी ठगा है। धन्य है वह ठग, जिसने इस ठगनी को ठग ले। इच्छाओं पर नियंत्रण रखना ही सुखी जीवन का सार है। यह संदेश संत सुभाष शास्त्री ने रठियान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के तीसरे दिन संगत को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो माया रूपी ठग से समय रहते पीछा छुड़ा ले वह धन्य और महान है। माया से पीछा छुड़ाने का सही समय पचास वर्ष की आयु है। इसमें मानव को जीवन की वास्तविक सफलता के लिए यत्न करना चाहिए, जिसके लिए हमें मावन जीवन मिला है। इससे पहले भी होना चाहिए, परंतु इसके पश्चात अवश्य होना चाहिए। माया अर्जित करना जीवन यापन के लिए अति आवश्यक है, लेकिन इसके लिए अंधी दौड़ में नहीं पड़ना है। धन अर्जित करना है धर्मानुसार, आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए, न सिर्फ इच्छाओं के लिए। आवश्यकताओं की एक सीमा होती है, जबकि इच्छाएं सीमा रहित होती हैं। इसलिए जितना इच्छाओं पर नियंत्रण रखोगे उतना ही सुखी रहोगे। लेकिन मनुष्य सदैव सुखी व प्रसन्न रहना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed