फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jhoola bridge in Ramban closed for all vehicular traffic

Ramban Jhoola Bridge: रामबन में झूला पुल सभी वाहनों के आवागमन के लिया बंद

Thu, 08 Sep 2022 12:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 12:23 PM IST
सार

चिनाब नदी पर बना झूला पुल सभी वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। एक ट्रेलर के सस्पेंशन ब्रिज की रस्सियों के संपर्क में आने से रस्सियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

विज्ञापन
Jhoola bridge in Ramban closed for all vehicular traffic
Ramban Jhoola Bridge - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पुराने शहर रामबन को जिला मुख्यालय मैत्रा रामबन से जोड़ने वाली चिनाब नदी पर बना झूला पुल सभी वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। एक ट्रेलर के सस्पेंशन ब्रिज की रस्सियों के संपर्क में आने से रस्सियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट रामबन मुसरत इस्लाम ने एक आदेश जारी कर कहा है कि लोगों की जान व माल की सुरक्षा के लिए पुल को हर प्रकार के यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार एक कार्य स्थल की ओर जाते समय एक भारी ट्रेलर के सस्पेंशन ब्रिज की रस्सियों के संपर्क में आने से सस्पेंशन ब्रिज की रस्सियां क्षतिग्रस्त हो गईं। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने पुल को हर प्रकार के यातायात के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन


हालांकि लोगों को पैदल पुल से आवागमन करने की अनुमति दी गई है। रामबन में चिनाब नदी पर पुल पुराने शहर रामबन और जिला मुख्यालय के बीच मुख्य लिंक है, जो जिला प्रशासनिक परिसर मैत्रा रामबन, गांधारी, गूल संगलदान सुंबर और जिला रामबन के अन्य क्षेत्रों से जुड़ता है। वर्ष 2004 में बाढ़ के बाद और फिर वर्ष 2018 में सरकार और ग्रेफ द्वारा पुल को असुरक्षित घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल वैकल्पिक पुल पर काम शुरू किया गया है। जिला मुख्यालय परिसर मैत्रा तक पहुंचने के लिए करूल के माध्यम से एक वैकल्पिक मार्ग है जो बहुत दूर है। लोगों ने कहा कि जिला मुख्यालय मैत्रा पहुंचने के लिए उन्हें करूल के रास्ते समय सहित अधिक किराया देना होगा।


जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग जसवाल पुल, करोल से कैफेटेरिया मोड़ रामबन तक भूस्खलन वाला क्षेत्र है। जब इन स्थानों पर राजमार्ग बंद हो जाता है तो इस अवधि के दौरान छोटे यात्री वाहनों को डायवर्ट किया जाता है और इस मार्ग का उपयोग मेहाड़ कैफेटेरिया मोड़ स्लाइड को बाइपास करने के लिए किया जाता है, लेकिन अब पुल के क्षतिग्रस्त होने पर नई समस्या सामने आई है। 52 आरसीसी ग्रेफ के ऑफिस कमांडिंग एसके गौतम और जिला प्रशासनिक अधिकारी ने पुल के हुए नुकसान का जायजा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed