फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   janmashtmi

देविकानगरी में सजने लगे भगवान श्री कृष्ण के मंदिर

विज्ञापन
janmashtmi
उधमपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का दिन नजदीक आने के साथ ही शहर व ग्रामीण इलाकों में स्थित भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में सजावट का काम तेजी से चलाया जाने लगा है। शहर के वार्ड नंबर तीन के आदर्श कालोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में सोमवार को जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। हालांकि प्रशासन ने कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुुए झांकियों का आयोजन करने की अनुमति नहीं दी है। इसके साथ सनातन धर्म सभा ने शोभा यात्रा को भी स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के बीच आदर्श कालोनी में प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर मौजूद है, जहां हर वर्ष जन्माष्टमी का पर्व हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर माथा टेकते हैं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर में विभिन्न प्रकार की झांकियों का आयोजन भी किया जाता है। लेकिन 2020 में कोरोना संकट के कारण झांकियों का आयोजन नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

2021 में भी कोरोना के कारण ही झांकियों का आयोजन नहीं होगा। लेकिन मंदिर में श्रद्धालु माथा टेक सकेंगे। इसके लिए मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंदिर में रंग रोगन किया जा रहा है। इसके साथ रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। रविवार तक मंदिर लाइटों से जगमगाने लगेगा और इसकी लाइटिंग सबको आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सदस्य झांकियों के आयोजन के लिए प्रशासन ने अनुमति मांगी थी, लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिली है। जन्माष्टमी के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर भगवान के दर्शन करने का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। इसी तरह से शहर के प्रसिद्ध इस्कान मंदिर में भी तैयारियां तेज हो गई हैं।

मंदिर की सजावट की जा रही है। हाउसिंग कालोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी तैयारियां तेजी से चल रही है। कोरोना संकट के कारण लगातार दूसरे वर्ष सनातन धर्म सभा की तरफ से जन्माष्टमी को लेकर शोभा यात्रा का आयोजन नहीं किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से अभी भी एक समारोह में 25 से अधिक लोगों को इकट्ठा करने की अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed