{"_id":"60e755de8ebc3eff1c7cc3bf","slug":"jammu-srinagar-highway-udhampur-news-jmu2390498154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लगा जाम, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लगा जाम, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वीरवार को जम्मू से घाटी की ओर वाहन रवाना किए गए। इस बीच जाम लगने पर यात्री परेशान रहे। एक घंटे का सफर में करीब तीन से चार घंटे लग गए। वहीं वाहनों की डबल व ट्रिपल लाइनें लगने पर यातायात विभाग को भी मशक्कत करनी पड़ी।
वीरवार को चिनैनी से उधमपुर व उधमपुर से चिनैनी के लिए आने जाने वाले यात्रियों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ा। एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी तरफ जाम। गाड़ी में बैठना भी मुश्किल हो रहा था। रास्ते में पानी की सुविधा न होने से दुश्वारियां और बढ़ गईं।
उधमपुर से चिनैनी के सफर के लिए निकले सुरेंद्र सिंह, गायत्री देवी, मोहम्म्द शरीफ व अन्य ने बताया कि वीरवार की दोपहर वह दो बजे उधमपुर से निकले। एक घंटे के सफर में करीब चार घंटे लग गए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर वाहनों की तीन से चार कतार लगने से परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
कुछ छोटे वाहनों की जल्दबाजी के चक्कर में वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। यातायात विभाग के डीएसपी हिम्मत सिंह ने कहा कि छोटे वाहनों के चलते भी जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।