फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu shrinagar highway closed

भारी बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Thu, 26 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
ब्यूरो/ उध्ामपुर Updated Thu, 26 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
jammu shrinagar highway closed
snowfall shimla

राज्य में एक बार फिर भारी बारिश और बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग घाटी जाने वाले वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। जवाहर टनल क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी को देखकर राजमार्ग बंद रखने का फैसला  लिया गया है। हालांकि डोडा व किश्तवाड़ जाने वाले वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है। घाटी की ओर जाने वाले वाहनों को जखैनी चौक पर रोका गया है, जिसके कारण सैकड़ों की संख्या में यात्री हाईवे पर फंस गए हैं।

विज्ञापन


जखैनी चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर घाटी की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया है। केवल उन्हीं वाहनों को जाने की अनुमति है जो निकटवर्ती क्षेत्रों को जा रहे हैं। पत्नीटाप तक निजी वाहनों को जाने दिया जा रहा है। यदि इसी तरह से बारिश होती रही तो वीरवार को पत्नीटाप तक के वाहनों को भी रोका जा सकता है। इसके चलते हाईवे पर सैकड़ों की संख्या में यात्री व ट्रक चालक फंसे हुए हैं। लोगों को पुलिस द्वारा लौटने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


इस बारे में डीएसपी ट्रैफिक टीआर राणा ने बताया कि भारी बर्फबारी को देखते हुए अभी दो दिनों तक हाईवे के खुलने के कोई आसार नहीं हैं। यात्री वाहनों का लौटने को कहा गया है, ताकि गाड़ियों का जमावड़ा न हो जाए। अगले आदेश तक हाईवे बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भारी बर्फबारी और बारिश के चलते नाशरी से बनिहाल के बीच छह जगहों पर पस्सियां गिरी हैं। रामबन के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के चलते रामसू समेत अन्य कई तहसीलों का रामबन जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed