फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir

मचैल यात्रा पर भी लगाई गई रोक

विज्ञापन
jammu kashmir
किश्तवाड़। अमरनाथ यात्रा के बाद प्रशासन ने मचैल यात्रा पर भी रोक लगा दी है। देश भर से आ रहे यात्रियों को वापस भेजने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया है। सर्व शक्ति सेवक संस्था के प्रधान नेक राम मनहास ने बताया कि प्रशासन की तरफ से उन्हें यात्रा रोकने को कहा है। इसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मनहास ने कहा कि किश्तवाड़ आ रहे यात्रियों को पाडर में रोका जाना चाहिए। इसके अलावा सभी को जम्मू, उधमपुर, बटोत व डोडा में इसके बारे में जानकारी देकर रोक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो पाडर पहुंच गए हैं उन्हें दर्शन करने दिया जाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस बारेे में उनके पास लिखित आदेश अभी तक नहीं आया है। एएसपी नासिर अहमद ने बताया कि यात्रियों को इस बारे में अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जो यात्री मचैल पहुंचे थे उन्हें दर्शन कर वापस भेजा जा रहा है। भवन में लगभग दर्शन के लिए 500 से अधिक भक्त लाइन में लगे हुए हैं। इसके अलावा लगभग 2000 से अधिक लोग बीच मार्ग में आ जा रहे हैं। किश्तवाड़ और गुलाबगढ़ में यात्रियों को रोककर वापिस भेजा जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सभी एक दूसरे से इसके बारे में जान रहे हैं। इसके अलावा जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए हैं। यात्रा के रोके जाने को लेकर अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed