{"_id":"6817ba4566821601800bec46","slug":"jammu-kashmir-teachers-meeting-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-122900-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील का बकाया जल्द जारी करने की मांग : विनोद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील का बकाया जल्द जारी करने की मांग : विनोद शर्मा
विज्ञापन
मासिक बैठक में भाग लेते शिक्षक।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेकेटीजेएसी) की मासिक बैठक रविवार को उधमपुर में यूटी अध्यक्ष विनोद शर्मा और जिला अध्यक्ष लेख राज परिहार के नेतृत्व में आयोजित हुई। इसमें मांग उठाई गई कि मिड-डे मील का बकाया जल्द जारी हो, अन्यथा संचालन बंद किया जाएगा।
बैठक में जिले के सभी ग्यारह जोन से जेकेटीजेएसी के कार्यकारी और शीर्ष निकाय के सदस्यों ने भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से मिड-डे मील का बकाया जल्द जारी करने की मांग की गई। विनोद शर्मा ने कहा कि मिड-डे मील के सुचारु संचालन के लिए शिक्षकों ने अपनी जेब से पैसे का प्रबंध किया है, लेकिन वर्ष 2024-25 में केवल तीन से चार महीने के लिए ही धनराशि जारी की गई है। अभी भी सात से आठ महीने की धनराशि लंबित है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तुरंत मामले को देखने और एमडीएम के तहत लंबित बकाया जारी करने की अपील की। चेतावनी दी कि अगर जल्द बकाया जारी नहीं हुआ तो उन्हें आने वाले दिनों में मिड डे मील बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में पुस्तकों की मुफ्त आपूर्ति के पूर्ण शीर्षकों का वितरण नहीं होने पर भी चिंता जताई गई। कहा कि वर्तमान में 2 से 3 महीने का सत्र पूरा हो गया है, लेकिन छात्र अभी भी अपनी पुस्तकों का इंतजार कर रहे हैं, जो बहुत चिंता का विषय है। इसके समाधान के लिए उन्होंने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू के हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू से उन आरईटी के नियमितीकरण आदेश जारी करने की भी अपील की, जिन्होंने 5 साल की आरईटी अवधि पूरी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन से जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों में स्कूलों का समय बदलकर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक करने का आग्रह किया।