{"_id":"6227c87dd2b36b51ba53773b","slug":"jammu-kashmir-sports-katra-news-jmu255346955","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी को मिली 5 रनों की करीबी हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी को मिली 5 रनों की करीबी हार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग सीजन-2 में मंगलवार को स्काई रेंजर बैजनाथ हिमाचल प्रदेश और अमर ज्योति क्रिकेट क्लब रियासी में मुकाबला हुआ। इसमें अमर ज्योति क्लब को पांच रनों की नजदीकी हार का सामना करना पड़ा।
इस रोमांचक मैच में हिमाचल प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, और निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 146 रन बनाए। इस पारी में बल्लेबाज विजय सिंह ने 42 गेंद में सर्वाधिक 48 रनों का योगदान दिया, जिसमें तीन चौके शामिल रहे। वहीं, बल्लेबाज दानिश ने 23 गेंदों में ताबड़तोड़ 36 रन ठोके, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे। रियासी की ओर से गेंदबाज रोमी व शशि ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रियासी की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 141 रन ही बना सकी। इसमें बल्लेबाज अर्चित ने 39 गेंदों में 40 रन बनाए, वहीं शुभम ने 33 बॉल में 36 रनों का योगदान दिया। हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से गेंदबाज स्वर्ण ने चार ओवरों में 30 रन देकर तीन विकेट लिए, और गेंदबाज शानू ने दो विकेट झटके। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हिमाचल प्रदेश की टीम के गेंदबाज स्वर्ण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
------
दूसरे दौर में पहुंचीं टीमों का मुकाबला आज
इसी जीत के साथ स्काई रेंजर बैजनाथ हिमाचल प्रदेश की टीम ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। कटड़ा प्रीमियर लीग में बुधवार से दूसरे दौर में पहुंची टीमों के मुकाबले होंगे। इसमें श्रीराम क्रिकेट क्लब ज्योतिपुरम का मुकाबला स्काई रेंजर बैजनाथ हिमाचल प्रदेश की टीम से मैच होगा। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी।