फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news udhampur

यातायात व्यवस्था के लिए 16 बस स्टाप चिह्नित

विज्ञापन
jammu kashmir news  udhampur
उधमपुर। शहर के ओमाड़ा मोड़ से कल्लर तक यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस व यातायात विभाग ने 16 बस स्टॉप के लिए स्थान का चयन कर लिया है। अब इन बस स्टॉप पर ही यात्री वाहनों को रुकने की अनुमति होगी। अगर किसी ने बस स्टॉप के अलावा कहीं और वाहन रोका तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहरवासियों का कहना है कि योजना तो अच्छी बनाई है, लेकिन इस पर सख्ती से अमल की जरूरत है। इससे पहले भी नगर परिषद ने शहर के अंदर बस स्टॉप बनाए हैं, लेकिन इन स्थानों पर कोई वाहन रुकता नहीं है।
विज्ञापन

शहर के अंदर यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित है और इसका एक बड़ा कारण यात्री वाहन है। जब तक मेटाडोर और बसें शहर के दायरे के अंदर चलती हैं तो इनकी रफ्तार बहुत कम होती है और इनके कारण दूसरे वाहनों को निकलने का स्थान नहीं मिलता है और जाम लग जाता है। उधमपुर पहुंचने पर डीसी इंदू कंवल चिब ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कमेटी का गठन किया और इसके साथ यात्री वाहनों के रुकने के लिए 16 बस स्टॉप बनाने पर भी सहमति बनी। अब इस कमेटी ने बस स्टॉप के लिए स्थान का चयन कर लिया है और जल्द ही इनके निर्माण को लेकर काम शुरू किया जा सकता है। इनका निर्माण करने का काम नगर परिषद करेगा। नगर परिषद को इसकी जानकारी दी गई है। 16 बस स्टाप पुराने राजमार्ग और धार रोड पर बनेंगे।
विज्ञापन

पुराने राजमार्ग व धार रोड पहले से मौजूद है करीब दस बस स्टॉप
ओमाड़ा मोड़ से लेकर कल्लर तक करीब दस स्टाप पहले से ही बने हुए हैं। इनमें यात्रियों को वाहनों के इंतजार में बैठा हुआ देखा जा सकता है। इन स्थानों पर लंबे समय तक यात्रियों को बिठाने के लिए वाहन खड़े रहते हैं और इनके कारण बार बार जाम की स्थिति बनती है। लेकिन अब बस स्टॉप पर वाहनों के रुकने का समय भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed