फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former MLA balwant singh Mankotia leaves for Delhi

Balwant Singh Mankotia: पूर्व विधायक मनकोटिया दिल्ली रवाना, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

Thu, 29 Sep 2022 02:23 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 02:23 PM IST
सार

पैंथर्स पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आप के पूर्व नेता बलवंत सिंह मनकोटिया के छह पार्षदों सहित भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी।

विज्ञापन
Former MLA balwant singh Mankotia leaves for Delhi
Balwant singh mankotia - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उधमपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके बलवंत सिंह मनकोटिया बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। हालांकि इसकी पुष्टी नहीं हुई है।
विज्ञापन


कुछ दिनों से पैंथर्स पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आप के पूर्व नेता बलवंत सिंह मनकोटिया के छह पार्षदों सहित भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। इस बीच उन्हें आम आदमी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। करीब छह महीने पहले ही मनकोटिया ने हर्ष देव सिंह के साथ विवाद होने के बाद पैंथर्स पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। वह डोगरा क्रांति दल के बैनर तले ही अपने कार्यक्रम आयोजित करते थे।
विज्ञापन


इसी बीच जब उनके छह पार्षदों ने भाजपा के चार के पार्षदों के साथ मिलकर नगर परिषद चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया तो उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगीं। बुधवार को जब मनकोटिया दिल्ली के लिए रवाना हुए तो शहर में फिर चर्चा का बाजार गर्म हो गया। वहीं जम्मू में जब पत्रकारों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मनकोटिया के पार्टी में शामिल होने के बारे में पूछा तो उन्होंने सिर्फ इतना कहकर बात को टाल दिया कि बलवंत सिंह मनकोटिया एक बड़े धाकड़ नेता हैं। वह बहुत मेहनती कार्यकर्ता हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed