फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

उत्तरी कमान प्रमुख ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इकाइयों की परिचालन तैयारियों और क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स डेल्टा धर्मुंड का दौरा किया।
विज्ञापन

सेना कमांडर के साथ उनकी यात्रा के दौरान व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह भी थे। सेना कमांडर को जीओसीए सीआईएफ डेल्टा और कमांडरों द्वारा क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही विभिन्न कार्रवाइयों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए बल की परिचालन तैयारियों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

सेना कमांडर ने आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात सैनिकों से बातचीत की, और संचालन प्रशिक्षण हथियार, उपकरण और प्रशासनिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया प्राप्त की। उन्होंने कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण, निस्वार्थ भक्ति और व्यावसायिकता के उच्च मानकों के लिए सभी रैंकों की सराहना की, और राष्ट्र विरोधी तत्वों का मुकाबला करने के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता पर सभी रैंकों का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed