फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र में पहली होगी सांसद खेल स्पर्धा

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। खेलों को बढ़ावा देने और युवा वर्ग की प्रतिभा को उबारने के लिए उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र में पहली बार सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहले इंटर पंचायत खेल प्रतियोगिता होगी और फिर अंतर ब्लाक प्रतियोगिता। फिर सांसद स्तर पर अंतर जिला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर इनको स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूशन में शिक्षा दी जाएगी। छह जिलों में उधमपुर, रियासी, कठुआ, रामबन, किश्तवाड़ और डोडा शामिल हैं।
विज्ञापन

खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग की तरफ से हर वर्ष कई तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, लेकिन पहली बार केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह की तरफ से सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र में छह जिलों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सबसे पहले सभी जिलो में प्रत्येक ब्लाक के अंदर इंटर पंचायत स्तर की प्रतियोगिता होगी। इसमें विजेता खिलाड़ियों की ब्लाक स्तर की टीम तैयार कर जिला स्तर की इंटर ब्लाक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें विजेता टीमों से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी निकाल कर जिला स्तर की टीमें तैयार की जाएंगी और फिर संसदीय क्षेत्र स्तर की इंटर डिस्ट्रिक्ट खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी निकाले जाएंगे और इनका चयन स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूशन में शिक्षा देने के लिए किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वीरवार को इसके आयोजन को लेकर बैठक होनी है और इसकी पूरी रूपरेखा तैयार की जानी है।
विज्ञापन

एथलेटिक के साथ वॉलीबाल, खोखो, कुश्ती व खोखो के होंगे मुकाबले
इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खोखो और कुश्ती के मुकाबले होने हैं। इसके साथ एथलेटिक में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, शाटपुट और लांगजंप के मुकाबले खेले जाने हैं। इस प्रतियोगिता में केवल 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों को ही हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा। युवाओं के लिए अलग से इसका आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 फरवरी को केंद्रीय मंत्री कर सकते हैं इसकी ई-लांचिंग
12 फरवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह इसकी ई-लांचिंग कर सकते हैं। हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सभी छह जिलों में 13 से 18 फरवरी के बीच यह प्रतियोगिता आयोजित कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जा सकते हैं।

कोट
प्रशासन से दिशा निर्देश मिलने के बाद इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ब्लाक स्तर पर इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। वीरवार को आयोजित होने वाली बैठक में इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर दी जाएगी। इसमें डीसी के साथ डीडीसी भी हिस्सा ले रहे हैं। जैसे दिशा निर्देश मिलेंगे उसी के मुताबिक खेल विभाग तैयारियां शुरू कर देगा।
-स्वर्ण सिंह, डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स आफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed