फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

‘वॉयस ऑफ डुग्गर, डुग्गर दी सुरीली आवाज’ में गाएं, एक लाख इनाम पाएं

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। अपना डोगरी चैनल संस्था जम्मू-कश्मीर पहली बार ‘वॉइस ऑफ डुग्गर, डुग्गर दी सुरीली आवाज’ प्रतियोगिता करवाने जा रही है। इसमें डुग्गर की सभी भाषा-बोलियों के गायकों को मंच प्रदान किया जा रहा है। विजेता को ‘वॉइस ऑफ डुग्गर, डुग्गर दी सुरीली अवाज’ के ख़िताब से नवाजा जाएगा। ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। रविवार को उधमपुर में प्रेसवार्ता कर संस्था के प्रबंधक देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजीकरण निशुल्क होगा। प्रतिभागी डुग्गर प्रदेश की किसी भाषा अथवा बोली जैसे: डोगरी, गोजरी, पहाड़ी, कांगड़ी, चंबियाली, गदियाली, पाडरी, भद्रवाही, हिमाचली, सराजी आदि में अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। जम्मू संभाग के सभी जिलों के साथ-साथ चंबा, कांगड़ा, पठानकोट, खजियार, नूरपुर आदि डुग्गर क्षेत्रों के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल पांच राउंड होंगे। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रतियोगिता के पहले तीन राउंड ऑनलाइन होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल मंच पर करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed