फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

मोड़ा सोरथा गांव में खोदाई के दौरान मिला प्राचीन शिवलिंग

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर/मजालता। ब्लॉक खून के अंतर्गत पड़ती पंचायत नक्की-बालपुर के मोड़ा सोरथा गांव में खोदाई के दौरान प्राचीन शिवलिंग मिला है। इसके साथ कई प्राचीन वस्तुएं भी प्राप्त हुई हैं। यह वस्तुएं सदियों पुरानी बताई जा रही हैं। जानकारी मिलने पर तहसीलदार ने सोमवार को जगह का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने स्थल पुरातत्व विभाग को सौंपकर खोदाई करने की अपील की है।
विज्ञापन

धार रोड नक्की से लगभग दो किलोमीटर दूर मोड़ा सोरथा में पंचायत की तरफ से तालाब बनाने के लिए खोदाई की जा रही थी। इस दौरान एक शिवलिंग, मंदिर के पत्थर और कई आकृतियां मिलीं। गांव वालों के अनुसार यहां पर एक भव्य और पुराना शिवालय रहा होगा। मौके पर उपस्थित लोगों का कहना था कि अगर इस स्थान पर और खोदाई करवाई जाए तो कई और पुरानी चीजें मिल सकती हैं।
विज्ञापन

शिव मंदिर से संबंधित वस्तुएं मिलना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारी संख्या में लोग इस प्राचीन शिवलिंग को देखने के लिए आ रहे हैं। वहीं, सोमवार को मजालता के तहसीलदार उत्तम सिंह पालसर, देओत के नायब तहसीलदार संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनसे मांग की कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को इस जगह को सौंपकर और खोदाई करवानी चाहिए, ताकि पता चल सके कि यह मंदिर कितना पुराना है? अगर खोदाई करवाई जाती है तो इस स्थान पर और भी प्राचीन चीजें मिल सकती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में भी खून इलाके में प्राचीन शिवलिंग व देवी देवताओं की मूर्तियां मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed