{"_id":"60b13eaf8ebc3e5557097185","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-jmu23617801","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ की त्रिगाम पंचायत के तीन गांव माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ की त्रिगाम पंचायत के तीन गांव माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में त्रिगाम पंचायत के लाचिल गांव, लाड़सा और गांव क्रीस करूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया।
जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शर्मा के जारी किए गए आदेशानुसार तहसील किश्तवाड़ के इन गांवों में नायब तहसीलदार करूल को प्रभारी बनाया गया है, जो कि वहां के लगभग 80 लोगों का कोरोना टेस्ट करवाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य टीम वहां भेजने के भी आदेश दिए गए हैं। थाना प्रभारी को भी लिखा है कि कोई भी कंटेनमेंट जोन से बाहर न निकलें।
कुछ इलाके रेड जोन से अर्धमुक्त किए
वहीं जिला किश्तवाड़ में पिछले कुछ दिनों से पाडर के अठोली और शहर के साथ लगते कंडु मोहल्ला वार्ड नंबर 11 और 12 के कुछ भाग को रेड जोन से अर्ध मुक्त किया गया है। जिला उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा के अनुसार इन इलाकों में मामले सभी नेगेटिव आने के बाद ही यह कदम उठाया गया। लगभग 90 फीसदी लोगों का टेस्ट करवाया जिसमें सभी निगेटिव आए। अब 25 से 30 मई तक बचे लोगों का टेस्ट कराया जाएगा। अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो पूरी तरह से रेड जोन से मुक्त किया जाएगा।