फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

पार्किंग चार्ज को लेकर दुकानदारों और ठेकेदार में कहासुनी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर की गोल मार्केट में सड़क किनारे वाहन पार्क करने के बदले चार्ज वसूलने को लेकर नगर परिषद अधिकारी और ठेकेदार के साथ दुकानदारों का विवाद हो गया। काफी देर कहासुनी चलती रही। मौके पर खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर भी पहुंचे। उन्होंने भी दुकानदारों को साफ कह दिया कि जो पार्किंग के रेट तय हैं, वह देने ही पड़ेंगे। दोपहर बाद तक विवाद चलता रहा। दुकानदारों ने कहा, वह नगर परिषद की इस मनमानी का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर में कोई पार्किंग स्थल तैयारा नहीं किया है। विभिन्न जगहों पर सड़कों के किनारे पार्किंग जोन तय कर दिए हैं। इसके बदले चार्ज वसूला जा रहा है। शुक्रवार को जब दुकानदारों ने गोल मार्केट में सड़क किनारे वाहन खड़े किए तो ठेकेदार के कर्मी ने पार्किंग चार्ज मांगा। इस पर दुकानदारों ने देने से इनकार कर दिया। फिर बहस शुरू हो गई। ठकेदार के कर्मी ने इसकी जानकारी खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर नरजीव सिंह को दी। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को बताया कि नगर परिषद की तरफ से पार्किंग के चार्ज निर्धारित कर दिए हैं। जो भी दुकानदार सुबह से शाम तक अपने वाहन को पार्क करेगा, उसको 20 रुपये चार्ज देना ही होगा। दुकानदारों के लिए तो विशेष तौर पर चार्ज निर्धारित किए गए हैं। इसका टेंडर जारी कर दिया है और जिसने टेंडर लिया है उसको पूरा अधिकार है कि वह दुकानदारों से पार्किंग चार्ज वसूल कर सकता है। काफी समय तक गोल मार्केट में दुकानदार और नगर परिषद के अधिकारी के बीच बहस होती रही।
विज्ञापन

दुकानदार रमन कुमार व अन्य ने कहा कि कई वर्षों से दुकान के वाहनों को पार्क कर रहे हैं। आज तक किसी ने उनसे पार्किंग का पैसा वसूल नहीं किया है। नगर परिषद ने अब सड़क को ही पार्किंग स्थल बनाकर राजस्व जुटाना शुरू कर दिया है। ग्राहक अगर पांच मिनट के लिए भी सामान खरीदने आता है तो उससे नगर परिषद पार्किंग का पैसा वसूल कर रही है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। अगर पार्किंग का पैसा वसूल करना है तो पहले शहर के अंदर कोई पार्किंग स्थल तैयार किया जाए। यह काम तो नगर परिषद कर नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed