फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

दो दिन से जिला मुख्यालय से कटा है घोरडी ब्लाक

विज्ञापन
jammu kashmir news
घोरड़ी में पस्सियां गिरने के बाद बंद हुआ मार्ग। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। घोरडी के तरींबड़ियां इलाके में पहाड़ से पस्सी गिरने के बाद दो दिन से उधमपुर-घोरडी मार्ग बंद पड़ा है। मार्ग के बंद होने के कारण घोरडी ब्लाक की करीब दस हजार की आबादी परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की हालत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि थोड़ी बारिश होने के बाद मार्ग बंद हो जाता है। पीडब्ल्यूडी मार्ग को स्थायी रूप से मरम्मत को लेकर प्रयास नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार घोरडी में शनिवार को सुबह के समय बारिश हुई थी। बारिश के दौरान ही तरींबड़िया में पस्सी गिरने के बाद मार्ग बंद हो गया था। मार्ग पर इतने अधिक पत्थर व मलबा गिरा की दिन भर काम करने के बाद भी मार्ग को खोलने में कामयाबी नहीं मिली। रविवार को भी पीडब्ल्यूडी की मशीनरी मार्ग को खोलने के काम में जुटी रही, लेकिन दिन भर मशक्कत करने के बाद भी मार्ग को खोलने में कामयाबी नहीं मिली। वहीं मार्ग बंद होने के कारण उधमपुर से घोरडी के लिए रवाना यात्री वाहन केवल बरमीन तक ही पहुंच सके और यहीं से वापस लौट गए। घोरडी जाने वाले यात्रियों को आगे का सफर पैदल ही तय करना पड़ा। घोरडी से कोई वाहन शहर नहीं पहुंच सका। मार्ग बंद होने के बाद घोरडी के लोगों को जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। काका राम, बिशन सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि घोरडी ब्लाक की करीब दस हजार की आबादी इस मार्ग पर निर्भर है। जब भी यह मार्ग बंद होता है तो ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है। रामनगर से भी एक मार्ग घोरडी तक पहुंचता है, लेकिन पिछले दिनों की बारिशों के बाद इस मार्ग की भी हालत खराब हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से बार बाद बंद होने मार्ग का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। उनकी मांग है कि बंद मार्ग को जल्द से जल्द खोल कर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed