फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

उधमपुर में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। चार अगस्त से नगर के गोवर्धन पैलेस में शुरू होने जा रही पांच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा के उपलक्ष्य में शनिवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की तरफ से मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें एसएचओ उधमपुर विजय चौधरी, व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी, वरिष्ठ उप-प्रधान विजय कुमार एवं शहर के अनेको गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सर्वप्रथम पूजा की गई। इसके बाद नारियल तोड़कर व ध्वज फहरा कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। उसके उपरांत गोवर्धन पैलेस, धार-रोड से मंगल कलश यात्रा का प्रारंभ हुआ। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने शीश पर कलश धारण कर नगर भर का भ्रमण किया। यात्रा के साथ प्रभु श्री कृष्ण की सुंदर झांकी भी निकाली गई थी, जो काफी आकर्षण का केंद्र रही। नगर भर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया गया। तथा प्रभु के जयघोष लगाये जिससे समस्त क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके अतिरिक्त शहर की अनेकों धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं स्वामी सुचेतानंद ने कलश यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शीश पर कलश धारण करने के पीछे अध्यात्मिक रहस्य छिपा हुआ है। शास्त्रों में बताया गया है कि इंसान के सिर में अमृत तत्व का वास है। जब पूर्ण सतगुरु के सानिध्य में एक व्यक्ति को ब्रह्मज्ञान में दीक्षित किया जाता है, तब दिव्य दृष्टि का जब उन्मूलन होता है तथा ऐश्वर्या ज्योति के दर्शन के साथ अमृत भी अंतर्गत में प्रवाहित होता है। जिसका पान कर इंसान का मन तथा इंद्रियां नियंत्रित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed