{"_id":"689a3db5e083a34def06f997","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-udh1003-566-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डोडा के दो किसान नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डोडा के दो किसान नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे सम्मानित
विज्ञापन
डोडा। डोडा जिले के दो प्रगतिशील किसानों तौकीर बागवान और अर्जुन सिंह रैना को 15 अगस्त को नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें आधुनिक, टिकाऊ कृषि और ग्रामीण उद्यमिता में उनके अग्रणी कार्यों के लिए दिया जाएगा।
दोनों किसानों ने पारंपरिक कृषि पद्धतियों से हटकर डोडा के पहाड़ी क्षेत्र में लैवेंडर, फूलों और औषधीय जड़ी-बूटियों की खेती को शुरू किया है। उनके प्रयासों से न केवल उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता आई है, बल्कि कई स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर भी पैदा हुए हैं।
तौकीर बागवान ने कहा, ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में आमंत्रित होना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है। मुझे गर्व है कि कृषि के क्षेत्र में हमारे काम को इतने ऊंचे स्तर पर मान्यता मिल रही है। मुझे उम्मीद है कि इससे और ज़्यादा युवा आधुनिक खेती और उद्यमिता के अवसरों को तलाशने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
डोडा के युवा उद्यमी अर्जुन सिंह रैना ने कहा, यह निमंत्रण कृषि क्षेत्र में काम करने वालों के लिए प्रोत्साहन है। मेरा मानना है कि इससे और ज़्यादा युवा नवोन्मेषी और टिकाऊ खेती को एक सम्मानजनक कॅरिअर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।