फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: प्रशासन गांव की ओर अभियान 19 से, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
jammu kashmir news
किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने मंगलवार को जिले में सुशासन सप्ताह “प्रशासन गांव की ओर” के सफल आयोजन को लेकर एक व्यापक समीक्षा बैठक की यह अभियान 19 से 25 दिसंबर तक पूरे जिले में आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ परिणामोन्मुखी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए, ताकि ग्राम स्तर पर आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का सीधा लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिल सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान का मुख्य फोकस जन-शिकायत निवारण, केंद्र प्रायोजित प्रमुख योजनाओं एवं जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना होगा। इनमें प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन, प्रधानमंत्री किसान मानधन, मिशन युवा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे ग्राम स्तर पर शासन को मजबूत बनाने और सेवा वितरण प्रणाली में सुधार के लिए ठोस एवं सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर उसे प्रभावी ढंग से लागू करें।
विज्ञापन

सुशासन सप्ताह के महत्व को रेखांकित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान प्रशासन को सीधे नागरिकों के द्वार तक ले जाने तथा पारदर्शिता, जवाबदेही और कुशल जनसेवा की भावना को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बैठक में अतिरिक्त विकास उपायुक्त विनोद कुमार बेहनाल, अतिरिक्त उपायुक्त पवन कोतवाल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed