{"_id":"689a3eecc4c33537b007dae6","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-564-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ग्रामीण ऋण कार्यशाला इंद्रनगर किश्तवाड़ में आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ग्रामीण ऋण कार्यशाला इंद्रनगर किश्तवाड़ में आयोजित
विज्ञापन
किश्तवाड़। कृषि संपर्क अभियान 4.0 के अंतर्गत जिले के इंद्रानगर गांव में जेकेसीआईपी पहल के अंतर्गत एक दिवसीय ग्रामीण ऋण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों में विभिन्न ग्रामीण ऋण योजनाओं, कृषि वित्तपोषण विकल्पों और बीमा योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना था। ताकि स्थायी कृषि के लिए वित्तीय संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिल सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने की। मुख्य कृषि अधिकारी कुशल चंदेल, केवीके वैज्ञानिक नरिंदर पाल, मुख्य वैज्ञानिक एवं प्रमुख, आरएचआरएसएस भद्रवाह, नीरज कोतवाल, जनप्रतिनिधि, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के अधिकारी, बैंक अधिकारी, केवीके प्रतिनिधि, पीएमएफबीवाई अधिकारी और अन्य हितधारकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
उपायुक्त ने भाषण में जेकेसीआईपी के तहत निर्धारित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सभी हितधारकों से एकजुट होकर काम करने व किसानों की आय बढ़ाने के लिए विशिष्ट फसलों में अवसर तलाशने का भी आह्वान किया। 100 से अधिक किसान, महिलाएं और युवा मौजूद रहे और विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर सरकारी पहलों, बैंकिंग प्रक्रियाओं और संबद्ध कृषि सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन मुख्य कृषि अधिकारी कुशल चंदेल ने किया।