{"_id":"6b0876c09a88943edf0aac45","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1951-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ में हज यात्रा के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ में हज यात्रा के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
किश्तवाड़। हज यात्रा 2027 की तैयारियों के तहत वीरवार को इस्लामिया फरीदिया हायर सेकेंडरी स्कूल किश्तवाड़ में चयनित हज यात्रियों के लिए पहला ओरिएंटेशन कम ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हज पर जाने वाले यात्रियों को धार्मिक रस्मों, यात्रा संबंधी औपचारिकताओं और आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पवित्र यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित प्रशिक्षण एवं पहले से तैयारी करना बेहद जरूरी है।
हज कमेटी जम्मू-कश्मीर की तरफ से नियुक्त जिला हज प्रशिक्षक महफूज-उर-रहमान ने 31 चयनित यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी की ओर से प्राप्त निर्देशों के तहत आयोजित किया गया।