{"_id":"6b0877bff7c7e11d5b001ec8","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1949-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ के आसमान में कई चक्कर लगाता दिखा चिनूक हेलिकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ के आसमान में कई चक्कर लगाता दिखा चिनूक हेलिकॉप्टर
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के दूरदराज दच्छन और मड़वा इलाके में पिछले करीब दो सप्ताह से जारी आतंकवाद विरोधी तलाशी अभियान के बीच वीरवार को किश्तवाड़ के आसमान में चिनूक हेलिकॉप्टर की हलचल देखने को मिली। हेलिकॉप्टर ने किश्तवाड़ से मड़वा और नवापच्ची की दिशा में कई चक्कर लगाए। इसके वीडियो भी स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किए। इसके बाद इलाके में हेलिकॉप्टर की आवाजाही को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
गौर है कि गत 11 नवंबर को दच्छन तहसील के अंतिम छोर पर मढ़वा-दच्छन सीमा के नजदीक एक नाले के पास संदिग्ध आतंकवादियों ने दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से ही भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, विशेष अभियान दल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान संयुक्त रूप से इलाके में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार चिनूक हेलिकॉप्टर के माध्यम से नवापच्ची क्षेत्र मढ़वा में तैनात सुरक्षा बलों के लिए राशन और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही थी। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार जारी अभियान के मद्देनजर सुरक्षा बलों तक जरूरी सामान पहुंचाने के लिए हवाई सहायता ली जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि सुरक्षा एजेंसियां मड़वा और दच्छन की सीमा से सटे जंगलों में आतंकवादियों की तलाश कर रही हैं। पुलिस की ओर से वांछित आतंकवादियों जहांगीर सरूड़ी उर्फ मोहम्मद अमीन सरूड़ी, रियाज अहमद और मुदस्सर की तलाश भी जारी है। इनकी गिरफ्तारी पर घोषित इनामी राशि को लेकर भी चर्चाएं हैं। हालांकि, वीरवार को हेलिकॉप्टर की आवाजाही या तलाशी अभियान से जुड़ी किसी नई घटना अथवा सफलता को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। फिलहाल सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सुरक्षा एजेंसियां जल्द ही इस घटना में शामिल आतंकवादियों तक पहुंचने में सफल होंगी।