फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मिशन युवा के तहत किश्तवाड़ में 120 मामलों को मंजूरी

विज्ञापन
jammu kashmir news
किश्तवाड़। जिला उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें मिशन युवा योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक में लघु व्यवसाय विकास इकाइयों द्वारा सत्यापित कुल 130 आवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। समिति ने प्रत्येक आवेदन की पात्रता, प्रस्तावित व्यवसाय की व्यवहार्यता और आवेदकों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि का विस्तृत आकलन किया। जांच के बाद कुल 130 आवेदनों में से 120 मामलों को वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए मंजूरी दी गई, जबकि आवश्यक कमियों के चलते 10 आवेदनों को पुनर्विचार के लिए वापस भेज दिया गया। इन मामलों का सत्यापन जम्मू-कश्मीर बैंक के किश्तवाड़ क्लस्टर प्रमुख द्वारा भी किया गया।
विज्ञापन


उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं को उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराना स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सहायक रोजगार निदेशक किश्तवाड़ को निर्देश दिए कि मंजूर किए गए मामलों को बिना देरी संबंधित बैंकों को भेजा जाए, ताकि लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने बैंकों से ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा नए उद्यमियों को निरंतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त पवन कोतवाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मोहसिन रजा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी तारिक परवेज काजी, सहायक रोजगार निदेशक एवं सहायक श्रम आयुक्त अमित कुमार, जम्मू-कश्मीर बैंक के किश्तवाड़ क्लस्टर प्रमुख के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed