{"_id":"698a2eabd94ded2c3909bd24","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1096-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भाजपा ने किश्तवाड़ में ग्राम सशक्तीकरण सम्मेलन करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भाजपा ने किश्तवाड़ में ग्राम सशक्तीकरण सम्मेलन करवाया
किश्तवाड़। भाजपा ने सोमवार को जिला मुख्यालय किश्तवाड़ में ग्राम सशक्तीकरण सम्मेलन करवाया। इसका उद्देश्य ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत करना, गांव स्तर के नेतृत्व को सशक्त बनाना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और मजबूत नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश ने शासन, विकास और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। पवन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास समावेशी शासन का प्रतीक है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ग्राम सशक्तीकरण अभियान गांवों को मजबूत करने, स्थानीय प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर तथा विकसित भारत के संकल्प का सशक्त उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।