Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: माता की चौकी में शुद्ध देसी घी के 50 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। कटड़ा में दीपावली के बाद दीपावली धार्मिक आयोजन के तहत आयोजित माता की चौकी में 50 हजार शुद्ध देसी घी के दीप प्रज्ज्वलित किए गए। हजारों दीपों की दिव्य रोशनी से पूरा पंडाल जगमगा उठा। इस भव्य धार्मिक आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से पहुंचे हज़ारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां भगवती की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

मां वैष्णो यात्रा मंडल के प्रधान राज सहगल के नेतृत्व में पिछले 18 वर्षों से हर वर्ष कटड़ा में इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी धार्मिक कार्यक्रम के तहत विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत 20 नवंबर को मां का घर धर्मशाला में दुर्गा सप्तशती पाठ और मूर्ति स्थापना के साथ हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए डांडिया कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरांत 21 नवंबर को सुबह छह बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जबकि सुबह नौ बजे विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां भगवती का जयघोष किया। इसी दिन रात्रि को कटड़ा के पुजारी पार्किंग स्थल पर विशाल माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसमें मां वैष्णो यात्रा मंगल के प्रधान राज सहगल ने अपनी सुरीली आवाज में मां वैष्णो देवी की भेंटें और भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मां भगवती को 56 भोग अर्पित किए गए तथा 50 हजार शुद्ध देसी घी के दीप प्रज्वलित कर विशेष दीपोत्सव मनाया गया। राज सहगल ने बताया कि 18 वर्ष पहले मां वैष्णो देवी की आराधना और श्रद्धालुओं में भक्ति भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दीपावली के बाद दीपावली धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। शुरुआत में इसमें कुछ सौ श्रद्धालु ही शामिल होते थे, लेकिन समय के साथ श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई और इस वर्ष करीब 8000 श्रद्धालु इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed