फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: 22 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो के भवन की ओर रवाना हुए

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। शहर और मां वैष्णो देवी के दरबार में मौसम सामान्य होने के साथ ही श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा सुचारू रूप से जारी है। मौसम साफ रहने और दिनभर धूप खिलने से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना हो रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार 23 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक करीब 22 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी के भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर मौसम सामान्य रहा। हालांकि, मौसम में बदलाव के चलते ठंडी हवाएं चलती रहीं लेकिन इसका श्रद्धालुओं के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा। कटड़ा पहुंचने के बाद श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां के दर्शन के लिए रवाना होते रहे। यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। श्रद्धालु अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार इन सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पवित्र शारदीय नवरात्र संपन्न होने के बाद मां वैष्णो देवी की यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन करीब 45 हजार से 50 हजार श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंच रहे थे जबकि अब यह संख्या घटकर लगभग 22 हजार से 28 हजार के बीच रह गई है। दीपावली सहित अन्य त्योहार नजदीक होने के कारण आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और कमी आने की संभावना है। हालांकि, भैया दूज के बाद यात्रा में फिर से तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन करने के बाद श्रद्धालु भैरव घाटी पहुंचकर बाबा भैरवनाथ के दर्शन भी कर रहे हैं। यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु वापस कटड़ा लौट रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालु शहर के बाजारों में खरीदारी भी कर रहे हैं, जिससे बाजारों में रौनक बनी हुई है और स्थानीय दुकानदारों को भी लाभ मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed