फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: डोगरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कटड़ा परिसर में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का रामनवमी के पावन अवसर पर समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने डोगरी लोकनृत्य, कश्मीरी गीत, राजस्थानी लोकनृत्य घूमर और पारंपरिक डोगरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा, मधुर संगीत और आकर्षक नृत्य शैलियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से राजस्थानी घूमर की रंगारंग प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं, कश्मीरी गीतों और डोगरी लोकनृत्य की प्रस्तुतियों पर भी दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। नवरात्र महोत्सव के दौरान आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ देश की विविध लोककलाओं और परंपराओं को बढ़ावा देना रहा। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश भी दिए गए, ताकि लोगों को मनोरंजन के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक किया जा सके। केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि नवरात्र महोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों के कलाकारों की भागीदारी से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनका उद्देश्य श्रद्धालुओं को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना और कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध करवाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed