{"_id":"6a455302ebed577d670e6299","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103716-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 11.90 लाख श्रद्धालु ज्यादा पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 11.90 लाख श्रद्धालु ज्यादा पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में देशभर से माता वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2026 के पहले छह माह जून तक 53 लाख 99 हजार 58 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। बीते वर्ष 2025 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 42 लाख 9 हजार 28 था। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 11 लाख 90 हजार 30 अधिक श्रद्धालु भवन पहुंच चुके हैं।
बरसात का मौसम शुरू होने के बावजूद यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर बना हुआ है। वर्तमान में प्रतिदिन 30 से 40 हजार श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। परिवारों और मित्रों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार यात्रा कर रहे हैं। अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद आने वाले दिनों में यात्रा संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के बाद मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भी पहुंचते हैं।
आंकड़ों के अनुसार जून 2026 में अकेले 13 लाख 13 हजार 803 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई जबकि जून 2025 में यह संख्या 9 लाख 26 हजार 263 थी।
विज्ञापन
यात्रा का मासिक आंकड़ा
वर्ष 2026 में जनवरी में 6,96,914, फरवरी में 4,45,178, मार्च में 9,36,046, अप्रैल में 9,14,341, मई में 10,92,776 और जून में 13,13,803 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
वहीं वर्ष 2025 में जनवरी में 5,69,164, फरवरी में 3,78,865, मार्च में 9,40,143, अप्रैल में 9,81,228, मई में 4,13,365 और जून में 9,26,263 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे।