Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: गणतंत्र दिवस के लिए वैष्णो देवी के दरबार में सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा में वाहन की जांच करते सुरक्षाबलों के जवान। - फोटो : katra news
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के मार्ग व दरबार में गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। आधार शिविर कटड़ा में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को पूरी तरह अलर्ट रखा गया है। खुफिया एजेंसियां भी यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। माता वैष्णो देवी भवन परिसर में पुलिस सीआरपीएफ और खुफिया विभाग की टीमें संयुक्त रूप से निगरानी कर रही हैं। भवन से लेकर आधार शिविर तक सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाबलों की ओर से निरंतर गश्त की जा रही है। यात्रा मार्ग पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। कटड़ा के प्रमुख स्थलों पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। कटड़ा में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। भवन मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवाएं देने वाले मजदूरों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। कटड़ा में पुलिस व सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी विपिन चंद्रन ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed