{"_id":"694ef3fb5df2f4eb810d9df7","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102865-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
कटड़ा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कटड़ा के बूथ नंबर 85 में भाजपा ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने अटल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के ओजस्वी नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और दूरदर्शी सोच को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा, जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे ने कहा कि अटल बिहारी ने अपने विचारों वाणी और कर्मों से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और पड़ोसी देशों से संवाद जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।