फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा में मूवमेंट कल्कि ने निकाली रैली, सनातन बोर्ड गठित करने की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। माता वैष्णो देवी की धर्मनगरी कटड़ा में मूवमेंट कल्कि द्वारा विशाल रैली और प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आंदोलन का मुख्य उद्देश्य गाय को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा देने और ‘सनातन बोर्ड’ के गठन की मांग को लेकर सरकार को जागरूक करना था। रैली का नेतृत्व मूवमेंट कल्कि के संयोजक बंसीलाल शर्मा ने किया। इस दौरान रोहित दुबे जिला अध्यक्ष भाजपा रियासी, सोहन सिंह, प्रभात सिंह मांगली, शशि गुप्ता पूर्व अध्यक्ष, नगरपालिका कटड़ा, समाजसेवी रतनलाल शर्मा, गोविंद राम, दीपक कुमार, सुजन सिंह, मोहन सिंह, शंकर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

मूवमेंट कल्कि के सलाहकार प्रीतम शर्मा ने कहा कि वर्तमान में गाय की तस्करी और वध चरम पर है। इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, लेकिन सरकार मौन है। हमारा कर्तव्य है कि हम सरकार को सही दिशा में मार्गदर्शन दें। उन्होंने आगे कहा कि सनातन बोर्ड का गठन समय की मांग है, जिसके उद्देश्यों में सत्य के प्रति जनजागरण, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गुरुकुलों की स्थापना, गौशालाओं का निर्माण और मंदिर भूमि की सुरक्षा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed