{"_id":"689a403801379edb620c7220","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102231-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में बारिश व धुंध से हेली सेवा रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में बारिश व धुंध से हेली सेवा रही प्रभावित
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में सोमवार को पल-पल मौसम बदलता रहा। श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी यात्रा के दौरान कभी बारिश तो कभी धुंध का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुबह से ही लगातार त्रिकुटा पर्वत पर छाई धुंध के बीच श्रद्धालु भवन की ओर रवाना होते रहे। बाद दोपहर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बारिश का सामना करना पड़ा। इस दौरान धुंध के कारण हेलिकाॅप्टर सेवा प्रभावित रही, लेकिन बैटरी कार और रोपवे केबल कार सेवा सुचारू रही।
वर्तमान में रोजाना 15000 से 18000 के बीच श्रद्धालु मां वैष्णो की यात्रा को लेकर आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं।