Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: हज यात्रियों को हज और उमराह की धार्मिक प्रक्रियाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। हज 2027 पर जाने वाले हज यात्रियों की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन डोडा की ओर से अस्तान मस्जिद डोडा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 85 हज यात्रियों ने भाग लिया, जिनमें 53 पुरुष और 32 महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र के दौरान पुरुष एवं महिला हज यात्रियों को हज के विभिन्न धार्मिक अरकान, जरूरी प्रक्रियाओं और सऊदी अरब में हज के दौरान अपनाई जाने वाली महत्वपूर्ण हिदायतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य हज यात्रियों को पूरी यात्रा की प्रक्रिया से अवगत करवाना और उनकी पवित्र यात्रा को सुगम बनाना रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर हज यात्री रियाज अहमद वानी ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए कहा कि हज पर जाने का अवसर मिलना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हज एक ऐसा पवित्र सफर है, जिसमें इंसान अपने जीवन में किए गए गुनाहों की माफी मांगते हुए अल्लाह की रहमत की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति के दिल में हज करने की सच्ची इच्छा होती है तो अल्लाह उसके लिए रास्ते आसान कर देता है। वहीं, डोडा के हज प्रशिक्षक महफूज उर रहमान नटनू ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार इस बार सभी चयनित हज यात्रियों को पहले से प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि हज यात्रा के लिए सऊदी अरब रवाना होने में अभी करीब छह महीने का समय शेष है, लेकिन बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज के सत्र में हज और उमराह की धार्मिक प्रक्रियाओं, यात्रा के दौरान अपनाए जाने वाले नियमों और जरूरी दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भद्रवाह और गंदोह के हज यात्रियों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि हज 2027 पर रवाना होने से पहले सभी चयनित यात्रियों को उचित मार्गदर्शन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed