{"_id":"6b0336847aeb570e9407854c","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-143207-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डोडा में चला विशेष जांच अभियान, कई वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डोडा में चला विशेष जांच अभियान, कई वाहनों के चालान
Mon, 23 Nov 2026 12:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
डोडा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डोडा डॉ. कुलदीप कुमार ने प्रवर्तन टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने जिले के कई स्थानों पर वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों के चालान काटे गए, जबकि गंभीर उल्लंघनों के मामलों में वाहनों को जब्त भी किया गया। अभियान के दौरान विशेष रूप से ओवरलोडिंग और यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले अन्य यातायात उल्लंघनों पर ध्यान केंद्रित किया गया। एआरटीओ डॉ. कुलदीप कुमार ने वाहन चालकों और नियमों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में इस तरह के प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके।
डॉ. कुलदीप कुमार ने ट्रांसपोर्टरों, वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें और वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग न केवल यात्रियों की जान को जोखिम में डालती है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है।