{"_id":"6b009e481afbe9951e0f34ff","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-143128-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली, नशामुक्त समाज का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली, नशामुक्त समाज का संदेश दिया
विज्ञापन
डोडा। नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पीएम श्री गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खेलानी ने सशस्त्र सीमा बल खेलानी के सहयोग से शुक्रवार को नशामुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली।
रैली में स्कूल के विद्यार्थियों और एसएसबी के जवानों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से आम लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
रैली के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए उन्हें अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए नशे से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही नशे की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक भागीदारी को भी जरूरी बताया गया। पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल खेलानी और एसएसबी खेलानी की इस संयुक्त पहल ने सामाजिक जिम्मेदारी, युवा सशक्तीकरण और नशामुक्त भारत अभियान के प्रति दोनों संस्थानों की प्रतिबद्धता को दर्शाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें शिक्षण संस्थानों, सुरक्षा बलों, अभिभावकों और पूरे समाज की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।रैली का समापन लोगों से नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील के साथ हुआ।