{"_id":"6adbb3d744916faa7007865a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-142089-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया, शपथ दिलाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया, शपथ दिलाई गई
विज्ञापन
डोडा। राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) कास्तीगढ़ में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के दौरान सेमेस्टर तृतीय के छात्र अमन भगत ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुमित कोतवाल ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ पारिवारिक तथा सामाजिक जीवन पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता, समय पर रोकथाम, परामर्श और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ही नशे की बढ़ती समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार मंगोत्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नशा जागरूकता अभियान को केवल कॉलेज परिसर तक सीमित न रखकर आसपास के क्षेत्रों और व्यापक समाज तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में अहम भागीदार बताते हुए नशा मुक्त भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्राचार्य ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों, परिवारों, स्थानीय समुदायों तथा अन्य हितधारकों की सहभागिता से निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिएं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी नशा मुक्त भारत अभियान डॉ. अनुपम लता, अंग्रेज सिंह, डॉ. लियाकत बशीर, डॉ. गुफरान, डॉ. प्रियंका शर्मा सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज की भागीदारी बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।