फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मिनी बस और ट्रक की टक्कर, 16 यात्री हुए घायल, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। चनुंनता की ओर जा रही मिनी बस धार रोड बलेय पुली के पास ट्रक से टकरा गई। बुधवार दोपहर में हुए हादसे में 16 यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जीएमसी पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। चालक समेत दो अन्य यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब धार रोड पर केवी नंबर-2 के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कालेज उधमपुर में ले जाया गया। डाॅक्टरों के अनुसार बस चालक कयूम बाबू (38) निवासी खेला चनुंनता रामनगर और पायल (25) निवासी चनुंनता की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घायलों में ओम प्रकाश (68) पुत्र जगन्नाथ निवासी बारटा, प्रभु दयाल (70) पुत्र दुनी चंद निवासी रिटी, फुल कुमारी (16) पुत्री राकेश कुमार निवासी चनुंनता रामनगर, प्रीतम चंद (12) पुत्र रमेश कुमार निवासी चनुंनता रामनगर, नितु भगत (25) पत्नी सोहन लाल निवासी जगानु मोड़, रेखा देवी (31) पत्नी बलदेव सिंह निवासी बारटा, वरुण पठानिया (9) पुत्र बलदेव सिंह निवासी बारटा, ज्योती देवी (22) पत्नी राकेश कुमार निवासी रामनगर, गुशु राम (30) पुत्र परशुराम निवासी बारटा, पूर्ण चंद (19) पुत्र नेक राम निवासी बारटा, मोहम्मद शरीफ (52) पुत्र सैफ अली निवासी मानी, देव सिंह (21) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी चनुंनता, शानू बेगम (24) पत्नी राज अली निवासी चनुंनता और रुद्रांश (3) पुत्र विजय सिंह निवासी चनुंनता शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, नोेएडा के चार पर्यटक बाल-बाल बचे
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित थरड क्षेत्र में बुधवार दोपहर 12 बजे एक कार थरड मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार नोएडा से आई थी। इसमें चार लोग सवार थे। सभी श्रीनगर घूमने जा रहे थे। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन तेज गति में था। इसके कारण नियंत्रण से बाहर हो गया और हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक सहायता प्रदान की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed