{"_id":"6b073ec5329b227f62052c3b","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-143335-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पारंपरिक गठिया लहसुन की खेती को बढ़ावा दे रहा कृषि विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पारंपरिक गठिया लहसुन की खेती को बढ़ावा दे रहा कृषि विभाग
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रबी सीजन की फसलों की बुवाई का दौर शुरू होने के साथ किसान इन दिनों अपने खेतों में प्याज और लहसुन की फसल लगाने में जुटे हैं। वहीं, कृषि विभाग की ओर से किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ अधिक आमदनी देने वाली विशेष फसलों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक जोर जम्मू-कश्मीर की पारंपरिक पहचान माने जाने वाले पहाड़ी लहसुन यानी गठिया लहसुन की खेती पर दिया जा रहा है।
आकार में सामान्य लहसुन से छोटा यानी बटन की तरह दिखने वाला यह लहसुन अपनी विशेषताओं और बाजार में अच्छी कीमत के कारण किसानों के लिए आमदनी का बेहतर जरिया बन रहा है। कृषि विभाग की ओर से जम्मू-कश्मीर कम्पिटिटिवनेस इम्प्रूवमेंट ऑफ एग्रीकल्चर एंड एलाइड सेक्टर्स प्रोजेक्ट (जेकेसीआईपी) के तहत जिले में गठिया लहसुन की खेती का दायरा बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत करीब 189 हेक्टेयर भूमि पर पहाड़ी लहसुन की खेती करवाई जा रही है। जिले के लाटी-मरोठी, चिनैनी, मोंगरी और रामनगर क्षेत्रों में करीब 140 किसानों को गठिया लहसुन की खेती के लिए बीज और सब्सिडी का लाभ दिया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को अपनी पारंपरिक फसल से जोड़ने के साथ इसकी व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देना है।
बीज, कृषि उपकरण और खाद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी
किसानों को खेती के दौरान आर्थिक सहायता देने के लिए विभाग की ओर से बीज के साथ स्प्रे पंप, खाद, कीटनाशक और फसल में इस्तेमाल होने वाली अन्य निर्धारित कृषि सामग्री सभी को मिलाकर 50 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे किसानों को खेती की शुरुआती लागत कम करने और बेहतर उत्पादन के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में मदद मिल रही है। विभाग का प्रयास है कि किसान केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित न रहें, बल्कि गठिया लहसुन जैसी स्थानीय पहचान वाली और बाजार में अच्छी कीमत देने वाली फसलों की खेती अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकें।
विज्ञापन
औषधीय गुणों से भरपूर है गठिया लहसुन
इसमें मौजूद एलिसिन और अन्य सल्फर यौगिकों के कारण इसे पारंपरिक रूप से औषधीय गुणों वाला माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुणों से जुड़ी खूबियां भी पाई जाती हैं। यही वजह है कि इसकी मांग केवल रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि औषधीय उपयोग से जुड़े बाजार में भी इसे पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं गठिया नाम की बीमारी, जिसमें व्यक्ति के घुटने, हाथें, पैरों, कमर या अन्य जोड़ों में दर्द, सूजन ओर अकड़न की समस्या होती है। उसके लिए भी यह लहसुन बहुत फायदेमंद होता है।
700 से एक हजार रुपये किलो तक मिलता है भाव
मुख्य कृषि अधिकारी विकास पाधा ने बताया कि गठिया लहसुन की उपज सामान्य लहसुन की तुलना में कम होती है लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका बाजार भाव है। सामान्य तौर पर इसकी कीमत 700 से 1000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है। बाजार में इसकी मांग और उपलब्धता के आधार पर किसानों को अच्छा दाम मिलने की संभावना रहती है। इसकी मांग कटड़ा के बाजार में काफी अधिक है, जहां श्रद्धालु इसे काफी मात्रा में खरीदते हैं। इसके अलावा इसकी आपूर्ति पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक होती है।
500 किसानों को प्याज के बीज भी वितरित
वहीं, समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) के तहत प्याज की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जिले के सभी ब्लाकों में करीब 500 किसानों को प्याज के बीज उपलब्ध करवाए गए हैं। प्रत्येक किसान को एक कनाल भूमि के हिसाब से बीज दिया गया है। किसान पहले इन बीजों से नर्सरी तैयार करेंगे और इसके बाद पौधों को निकालकर अपने खेतों में रोपाई करेंगे। जरूरत से अधिक तैयार होने वाले पौधों को किसान दूसरे लोगों को बेचकर अतिरिक्त आमदनी भी प्राप्त कर सकते हैं।