{"_id":"6b0337e965f28b826c079bb4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-143230-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पश्मीना, मखमली सूट और कश्मीरी कानी वाले शाल की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पश्मीना, मखमली सूट और कश्मीरी कानी वाले शाल की बढ़ी मांग
विज्ञापन
उधमपुर। सर्दियों के मौसम में शहर के कपड़ा बाजार में इस बार अलग-अलग फैब्रिक और कढ़ाई वाले डिजाइन की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। बाजार में कश्मीरी पश्मीना, सेमी पश्मीना सूट, मखमली कपड़े, हिमाचली चोगा सेट और कानी वर्क वाले शाल महिलाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं। खास बात यह है कि महिलाएं ऐसे कपड़ों को प्राथमिकता दे रही हैं, जो ठंड से बचाव करने के साथ शादी और पार्टी समारोहों में भी आकर्षक लुक दें।
कश्मीरी पश्मीना के साथ सिल्की लुक वाले कपड़े भी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, कोटरेज फैब्रिक अपने भारीपन और उस पर बनी सेल्फ लाइनों के कारण अलग पहचान बना रहा है। इसकी कीमत करीब 200 रुपये मीटर से शुरू है। इसके अलावा मखमली कपड़े की मांग भी बनी हुई है। मुलायम और चमकदार लुक के कारण इसे पार्टीवियर और शादी समारोहों के लिए पसंद किया जा रहा है। मखमली कपड़े में करीब 250 रुपये मीटर से लेकर 1200 रुपये तक के सूट उपलब्ध हैं। मखमली सूटों में डोगरी गोटा-पट्टी की कढ़ाई भी महिलाओं को आकर्षित कर रही है। इस तरह के कढ़ाईदार सूट करीब 2000 रुपये से शुरू हो रहे हैं। वहीं, कश्मीरी अरी और तिल्ला वर्क वाले सूट भी बाजार में उपलब्ध हैं। इन परिधानों में पारंपरिक कढ़ाई के साथ आकर्षक डिजाइन तैयार किए गए हैं। सेमी पश्मीना सूट में भी हैंडवर्क की वैरायटी आ रही है, जिनकी कीमत करीब 1000 रुपये से शुरू है।
शाल की बात करें तो इस बार मल्टीकलर वाइबिंग और कानी वर्क वाले शाल भी महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। हल्के वजन और पूरे शाल पर आकर्षक डिजाइन के कारण इन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ समारोहों में भी पहना जा सकता है। इसके अलावा हिमाचली चोगा सेट सूट भी बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें गले पर कढ़ाई और सीधी पट्टी का काम किया गया है। भारी ऊनी कपड़े पर कश्मीरी अरी और तिल्ला वर्क के डिजाइन इनकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि शादी के सीजन और सर्दियों के चलते महिलाएं अब गर्म कपड़ों में भी डिजाइन, कढ़ाई और पारंपरिक लुक को खास महत्व दे रही हैं।
विज्ञापन
कोट
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही गर्म कपड़ों की नई वैरायटी बाजार में आ गई थी। इस बार पश्मीना, मखमली सूट और कश्मीरी डिजाइन वाले कपड़ों को लेकर ग्राहक पूछताछ कर रहे हैं। शादी समारोहों के लिए महिलाएं खास तौर पर कढ़ाई और हैंडवर्क वाले सूट पसंद कर रही हैं।
- अर्जुन कलसोत्रा, दुकानदार
मखमली कपड़े की खासियत इसका मुलायम और चमकदार लुक है। इसमें डोगरी गोटा-पट्टी के साथ कई तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं। पार्टी और शादी समारोहों के लिए महिलाएं इस तरह के सूट खरीदने में रुचि दिखा रही हैं।
-शेखर शर्मा, दुकानदार
कश्मीरी पश्मीना और सेमी पश्मीना सूट में हैंडवर्क की काफी वैरायटी आई है। इसके अलावा कानी वर्क वाले शाल की भी बहुत मांग बनी हुई है। ग्राहक गर्माहट के साथ कपड़ों की डिजाइन और फिनिशिंग पर भी ध्यान दे रहे हैं।
- राकेश गुप्ता, दुकानदार
शादी का सीजन भी चल रहा है और सर्दियां भी हैं। ऐसे में ऐसे कपड़े खरीदना पसंद है, जिन्हें समारोहों में भी पहना जा सके और ठंड से भी बचाव हो। कश्मीरी कढ़ाई और मखमली सूट के डिजाइन काफी आकर्षक लग रहे हैं।
- संध्या देवी, ग्राहक