Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सर्दियों की दस्तक के साथ मूंगफली मांग बढ़ी, 250 रुपये किलो तक पहुंचे दाम

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। सर्दियों की दस्तक के साथ ही बाजार में मूंगफली की आवक शुरू हो गई है। ठंड के मौसम में पसंदीदा स्नैक्स मानी जाने वाली मूंगफली का स्वाद इस बार लोगों को पहले के मुकाबले महंगा पड़ रहा है। बाजार में फिलहाल मूंगफली के दाम करीब 250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि पिछले साल इसकी कीमत लगभग 200 रुपये प्रति किलो तक रही थी।
विज्ञापन


बाजार में मूंगफली की स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर खेती नहीं होती है। कृषि विभाग के अनुसार मजालता क्षेत्र में शोक के तौर पर एक-दो किसान लगाते हैं, लेकिन इसके लिए किसानों को विभाग की ओर से कोई सुविधा नहीं दी जाती है। बाजार में इसकी आपूर्ति मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों पर निर्भर रहती है। सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही दुकानों पर मूंगफली पहुंचनी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ इसकी मांग बढ़ने लगती है। खासकर शाम के समय लोग भुनी हुई मूंगफली खाना पसंद करते हैं। मूंगफली केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि पोषण के लिहाज से भी अच्छी मानी जाती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, स्वस्थ वसा, विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ मांसपेशियों के रखरखाव और पाचन में भी मदद करती है। यही वजह है कि सर्दियों में लोग इसे अपनी रोजमर्रा की खानपान की आदतों में शामिल करते हैं।
विज्ञापन


कोट
सर्दियों में मूंगफली की मांग काफी बढ़ जाती है। कई लोग घर के लिए कच्ची मूंगफली खरीदकर ले जाते हैं और उसे भूनकर या उबालकर खाते हैं। बच्चे भी इसे काफी पसंद करते हैं। ठंड के मौसम में परिवारों में मूंगफली की खपत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोहन लाल, दुकानदार


इससे पहले कचालू की रेहड़ी लगाता था अभी के सीजन में मूंगफली लगाई है। फिलहाल मूंगफली के दाम पिछले साल के मुकाबले अधिक हैं। अभी इसकी कीमत करीब 250 रुपये प्रति किलो चल रही है। सर्दी बढ़ने के साथ मांग में और तेजी आएगी।
-बिंदु, रेहड़ी संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed