फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सलाथिया चौक पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, कई वाहन जब्त

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को सलाथिया चौक पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और गलत स्थानों पर पार्क किए गए कई वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य चौक को अतिक्रमण मुक्त करना और आम लोगों को आवागमन में राहत दिलाना है।
विज्ञापन

सलाथिया चौक पर बड़ी संख्या में निजी वाहन सड़क किनारे खड़े किए जाते हैं, जिसके कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और यातायात प्रभावित होता है। त्योहारी सीजन के चलते इन दिनों शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में गलत पार्किंग के कारण जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। विशेषकर सलाथिया चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उधमपुर- रियासी रेंज, ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी पंकज सूदन ने बताया कि गलत पार्किंग यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने का प्रमुख कारण है। सलाथिया चौक पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे जाम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने भी गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएसपी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और सड़कों के किनारे अनधिकृत रूप से पार्किंग करने से बचें। उन्होंने कहा कि गलत पार्किंग से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई वाहन गलत स्थान पर पार्क किया हुआ पाया गया, तो उसका चालान करने के साथ-साथ उसे जब्त कर हटाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माने सहित अन्य नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed