{"_id":"6adbb2ecc8dcd1854c021279","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-142098-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रही ठंड, पंखा-कूलर और एसी चलाना सेहत पर पड़ सकता है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रही ठंड, पंखा-कूलर और एसी चलाना सेहत पर पड़ सकता है भारी
विज्ञापन
उधमपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगी है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में रात के समय पंखे, कूलर और एसी चलाकर सोने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
ठंडी हवा के संपर्क में रहने और बदलते मौसम के अनुसार दिनचर्या में बदलाव नहीं करने से सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। मेडिकल कालेज में भी रोजाना इन समस्याओं से परेशान करीब 50 मरीज पहुंच रहे हैं। समय में बदलाव के साथ रात के समय ठंड बढ़ रही है। इसके बावजूद कई लोग पंखा, कूलर और एसी चलाकर सो रहे हैं। रात में तापमान कम होने पर भी ठंडी हवा में सोते रहने से सुबह उठने पर परेशानी महसूस हो सकती है। ऐसे में लोगों को रात के तापमान के अनुसार पंखे की गति कम करने या जरूरत के अनुसार उसे बंद करने की सलाह दी जा रही है। वहीं, कूलर और एसी का इस्तेमाल भी मौसम को ध्यान में रखकर करना चाहिए। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने तथा दिन में तापमान अलग रहने के कारण शरीर को मौसम के अनुरूप ढलने में समय लगता है। ऐसे में लापरवाही बरतने पर सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी शिकायतें हो सकती हैं। लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवा से बचने और अपनी दिनचर्या में मौसम के अनुसार बदलाव करने की जरूरत है। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रात के समय सोते हुए कमरे के तापमान का ध्यान रखें और ठंड महसूस होने पर पंखा, कूलर या एसी बंद कर दें। साथ ही पर्याप्त नींद लें और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श करें।
कोट
मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचें। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पूरे दिन में 80 में से 50 मरीज बदलते मौसम के कारण बीमार हैं। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा लगातार परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
- ओवैस खान किरनी, जूनियर रेजिडेंट, मेडिसिन