{"_id":"6ad663dee7bd0a4efc0699b2","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-141961-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शंकर नगर जाने वाली गली जर्जर, बारिश में नाले का पानी बढ़ा रहा लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शंकर नगर जाने वाली गली जर्जर, बारिश में नाले का पानी बढ़ा रहा लोगों की परेशानी
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड नंबर 17 में सीईओ कार्यालय से शंकर नगर की ओर जाने वाली गली की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी टाइलों के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। बरसात के दौरान नाले का पानी गली में भरने से समस्या और बढ़ जाती है।
यह गली करीब 30 साल पुरानी है और शंकर नगर की ओर जाने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण गली की हालत लगातार खराब होती जा रही है। इसके चलते लोगों को रोजाना आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में नाले का पानी गली में भरने के साथ कई बार आसपास के घरों तक भी पहुंच जाता है। पानी और कीचड़ जमा होने से रास्ते में फिसलन बढ़ जाती है। ऐसे में दोपहिया वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है, जबकि पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी होती है। बच्चों और बुजुर्गों को इस रास्ते से गुजरने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल छोड़ने और वापस लाने में भी अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ती है। गली की खराब हालत के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि गली की समस्या को कई बार संबंधित विभाग के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि गली का जल्द निरीक्षण करवाकर इसकी मरम्मत करवाने के साथ नाले की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाए।
कोट
गली की हालत काफी समय से खराब है। यहां से रोजाना निकलना पड़ता है, लेकिन गड्ढों और उखड़ी टाइलों के कारण फिसलने का डर बना रहता है।
- रोहन लाल, स्थानीय निवासी
बारिश के समय नाले का पानी गली में भर जाता है और कई बार घरों तक भी पहुंच जाता है। इससे घर को नुकसान पहुंचने का डर बना रहता है।
- शकुंतला देवी, स्थानीय निवासी
बच्चों और बुजुर्गों को इस रास्ते से निकलने में बहुत दिक्कत होती है। बारिश में पानी और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
- अखिलेश कुमार, स्थानीय निवासी
यह मोहल्ले की महत्वपूर्ण गली है। संबंधित विभाग को जल्द इसकी मरम्मत करवाने के साथ नाले की समस्या का भी स्थायी समाधान करना चाहिए।
- रवींद्र सिंह, स्थानीय निवासी।
इस गली की समस्या को अभी के वित्तीय वर्ष में शामिल किया गया है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- पवन गुप्ता, विधायक।