फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: आर्मी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पुस्तक मेले का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया। इसमें कहानी, अपने विचार व्यक्त करने और किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों की शब्दावली, कल्पनाशक्ति, लेखन क्षमता और पढ़ने की आदत को विकसित करना है। स्कूल के हेड ब्वाय प्रवेक ने कहा कि प्रत्येक स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिएं ताकि विद्यार्थियों को किताबें पढ़ने और अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिल सके। ऐसे आयोजन बच्चों में पढ़ने और लिखने के प्रति रुचि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं स्कूल की हेड गर्ल मोनिका ने बताया कि पुस्तक मेले में उन्हें रहस्यमयी किताबें पढ़ने का अवसर मिला। इस तरह की किताबें विद्यार्थियों में पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी कल्पना शक्ति को भी विकसित करती है। स्कूल के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि पुस्तक मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों के पढ़ने और लिखने की क्षमता को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों ने 250 से अधिक पुस्तकें लिखने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पहल के माध्यम से बच्चों को केवल किताबें पढ़ने तक सीमित न रखकर स्वयं लिखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विद्यार्थी में पढ़ने और लिखने की क्षमता विकसित होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed