{"_id":"6ac944b840cf99f2aa0cdc0d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-141573-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विद्यार्थियों को दी आईटी और रिटेल की व्यावहारिक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विद्यार्थियों को दी आईटी और रिटेल की व्यावहारिक जानकारी
विज्ञापन
उधमपुर। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल धनास की ओर से नौवीं और दसवीं कक्षा के 100 के कारीब विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण पर लाया गया। विद्यार्थियों को उधमपुर शहर के एक रिटेल आउटलेट का दौरा कराया गया। इसमें विद्यार्थियों को खरीद फरोख्त में इस्तेमाल होने वाले आईटी उपकरणों, खुदरा व्यापार क्षेत्र में काम करने के तरीकों और भविष्य में रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।
औद्योगिक भ्रमण दौरान विद्यार्थियों को सीसीटीवी कैमरे, मानिटर और स्कैनर जैसे उपकरणों के उपयोग के बारे में समझाया गया। इसके साथ ही रिटेल क्षेत्र में सामान बेचने, ग्राहकों से बातचीत करने और उनकी जरूरतों के अनुसार सेवाएं देने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके व्यावसायिक विषय से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना और उन्हें वास्तविक कार्यस्थल के अनुभव से परिचित करवाना रहा। स्कूल के वोकेशनल ट्रेनर (आईटी) प्रिंस बतरा और वोकेशनल ट्रेनर (खुदरा व्यापार) विकास मेहरा ने बताया कि सरकार की ओर से हर साल वोकेशनल विषयों के विद्यार्थियों के लिए इस तरह के औद्योगिक भ्रमण आयोजित किए जाते हैं। प्रत्येक स्कूल में पढ़ाए जाने वाले वोकेशनल विषय के अनुसार विद्यार्थियों को संबंधित कार्यस्थलों पर ले जाया जाता है, ताकि वे अपने विषय से जुड़ी तकनीकों और कामकाज को करीब से समझ सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए ऐसे भ्रमण काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इससे उन्हें नई चीजें सीखने और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के तरीकों को देखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि आईटी और रिटेल दोनों ही कौशल आधारित विषय हैं। इनकी व्यावहारिक जानकारी हासिल करने से विद्यार्थी भविष्य में रोजगार के अवसर तलाशने के साथ आत्मनिर्भर बनने और अपना व्यवसाय शुरू करने की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं।