{"_id":"6b0878272dc3a635df0a3c6d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-143374-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भांबला के कई गांवों में चार-चार दिन बाद हो रही पानी की सप्लाई, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भांबला के कई गांवों में चार-चार दिन बाद हो रही पानी की सप्लाई, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
पौनी। भांबला के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कई गांवों में लोगों को चार-चार दिन बाद नलों से पानी मिल रहा है, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सुबह उठते ही पानी की व्यवस्था करने के लिए घरों से बाहर जाना पड़ता है, जिसके बाद ही वे अपने अन्य काम कर पाते हैं।
भांबला के पूर्व सरपंच अनिल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की कई पंचायतों में पेयजल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गोधर खालसा के वार्ड नंबर 9 और 10 में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा खरोटी जागीर, बागोत जागीर, हरिया दा खलाडा सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी जल संकट गहराया हुआ है।
उन्होंने कहा कि पानी के बिना कोई भी काम करना संभव नहीं है, लेकिन ग्रामीणों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कई परिवार सुबह उठकर सबसे पहले पानी का इंतजाम करते हैं, उसके बाद ही घर के अन्य काम शुरू कर पाते हैं।
विज्ञापन
अनिल शर्मा ने कहा कि यदि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू होतीं, तो ग्रामीणों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने संबंधित विभाग से अपील की कि जब तक जल जीवन मिशन की योजना पूरी तरह लागू नहीं होती, तब तक पुरानी और टूटी हुई पाइपों की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।